बिश्रामपुर में सजेगा मां भगवती का दरबार, भजन-कीर्तन के साथ झांकियां और फूलों की होली बिखेरेंगी छटा

Nov 16, 2026 - 18:47
0 2
बिश्रामपुर में सजेगा मां भगवती का दरबार, भजन-कीर्तन के साथ झांकियां और फूलों की होली बिखेरेंगी छटा

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का 23वां वार्षिक उत्सव आज, डांडिया नृत्य और अखंड ज्योत होंगे विशेष आकर्षण

बिश्रामपुर। आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच बिश्रामपुर में आज मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा। श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की ओर से आयोजित 23वें वार्षिक उत्सव के तहत मंगलवार, 17 नवंबर को रात 8:15 बजे से बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंडल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।कार्यक्रम में जबलपुर के प्रसिद्ध जय मातेश्वरी जागरण ग्रुप की ओर से मां दुर्गा के विभिन्न दिव्य स्वरूपों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायकों की सुरमयी प्रस्तुतियां भक्तों को भावविभोर करेंगी। धार्मिक आयोजन में माता की चुनरी अर्पण, अखंड ज्योत प्रज्वलन, डांडिया नृत्य तथा फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पूरा कार्यक्रम चंद्रेश महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। आपको बताते चलें कि दो दशक से अधिक समय से आयोजित हो रहा यह वार्षिक उत्सव नगर की धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इस बार भी आयोजन को यादगार बनाने के लिए मंडल के सदस्यों ने व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजकों ने नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने, भजन-कीर्तन में सहभागी बनने और आध्यात्मिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राकेश अग्रवाल, अजय मित्तल, अरविन्द मित्तल, मनोज मित्तल, सुनील अग्रवाल, रतन गर्ग, शंकर अग्रवाल, संदीप सिंघल, दीपक गोयल, अजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राजेश सोनी, चाहत अग्रवाल, अभिनव मित्तल, नेहल अग्रवाल, क्षितिज चंदेल, सजल मित्रा एवं सक्षम महोबिया सहित मंडल के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
tiwarivickey

Freedom news writer

Comments (0)

User