गिरने लगा तापमान...पड़ेगी कड़ाके की ठंड:अगले 3 दिन में 6 डिग्री तक गिर सकता है रात का पारा, पेंड्रा-सरगुजा में कोहरा; चलेगी शीतलहर

छत्तीसगढ़ में अब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम हो गया है, जिससे तापमान गिरने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। कल (गुरुवार) से अगले 3 दिनों तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही और मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का वक्त लगेगा। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा से अमरकंटक तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बेहम कम हो गई है। बंजारी घाट, करंगरा घाट, ज्वालेश्वर घाट में भी कोहरा छाया हुआ है। राहगीरों को सुबह लाइट ऑन कर गाड़ियां चलानी पड़ी। रायपुर में आज का मौसम आज रायपुर का मौसम शुष्क रहेगा। क्योंकि बादल अब छंट गए हैं इसलिए यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दोपहर तक बादल छंटने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय धूप खिली रही। हालांकि 31 दिसंबर की रात लोगों को ठंड का अहसास हुआ। ठंड से बचने के इंतजाम करने होंगे मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हवा की दिशा में हुए परिवर्तन के चलते ठंड बढ़ने लगी है। नए साल की पहली रात खासतौर पर सर्द होगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्टियों और कार्यक्रमों की तैयारियों के बीच आयोजकों को अलाव का भी इंतजाम करना पड़ेगा। खासकर आउटर्स में ठंड का असर ज्यादा होगा।

Cookie Notice: By continuing to use this website, you agree to our use of cookies to enhance your experience. For more details, please read our Cookie Policy and Privacy Policy.