भाजपा का संगठन महापर्व: छत्तीसगढ़ में बने 60.70 लाख सदस्य:35 जिलों में संगठन चुनाव संपन्न, नया नारा- पहले मेयर फिर चेयर

छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन चुनावों में एक नया अध्याय जुड़ा है। प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने बताया कि मात्र 4 महीने के कार्यकाल में संगठन महापर्व के तहत छत्तीसगढ़ में 60 लाख 70 हजार सदस्य बनाए गए हैं, जो प्रदेश की कुल जनसंख्या का एक तिहाई है। राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में पारख ने कहा कि 479 मंडलों में से 418 मंडलों के चुनाव पूरे हो चुके हैं और 36 जिलों में से 35 जिलों में संगठन चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ के चुनाव अभियान की सराहना की है। कार्यक्रम में शामिल सांसद संतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2047 तक भाजपा को सबसे मजबूत संगठन बनाना है। चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मुख्य पूंजी हैं और संगठन चुनाव भाजपा की स्वस्थ परंपरा है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने भी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं। आगामी नगरीय और पंचायत चुनावों को देखते हुए पारख ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और 'पहले मेयर फिर चेयर' का नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली चुनौतियों में सफल होने के लिए संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है।

Cookie Notice: By continuing to use this website, you agree to our use of cookies to enhance your experience. For more details, please read our Cookie Policy and Privacy Policy.