खरगे की टिप्पणी के विरोध में सूरजपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी

Oct 26, 2026 - 17:31
0 1
खरगे की टिप्पणी के विरोध में सूरजपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी
खरगे की टिप्पणी के विरोध में सूरजपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी

अग्रसेन चौक पर गूंजे विरोध के स्वर, प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अमर्यादित बयानबाजी को लेकर युवा मोर्चा ने जताई नाराजगी

सूरजपुर। राजनीतिक विरोध के बीच शब्दों की मर्यादा और सार्वजनिक जीवन में शालीनता का सवाल एक बार फिर चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को सूरजपुर की सड़कों पर उतर आए। जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खरगे का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प के साथ झूमाझटकी भी हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में शाम चार बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पुतला दहन रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। पुलिस की रोक के बावजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशन और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर आयोजित किया गया था। पार्टी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मर्यादित भाषा की अपेक्षा, बोले देव गुप्ता

भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उनके मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस की हताशा और उसकी राजनीतिक सोच को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसी टिप्पणियों का विरोध जारी रखेंगे।

भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रदर्शन में भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक रितेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी और दीपक गुप्ता, बबलू गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद बिसेन तायल, सोनू गुप्ता, अरविंद केजरीवाल, मंडल महामंत्री नीरज जिंदिया, भाजयुमो जिला मंत्री सहीम अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी दीक्षित वर्मा, कार्यालय मंत्री सोनू साहू, प्रचार-प्रसार प्रमुख विशाल गुप्ता, विक्की सोनवानी, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, महामंत्री हर्ष गुप्ता, महेंद्र साहू, गौरी शंकर साहू, अमन साहू, प्रिंस साहू, शानू साहू, गौरव दुबे, उगेंद्र राजवाड़े, हेमंत बैगा, पटेल ठाकुर, राजू साहू, कृष्णा राजवाड़े, भुनेश्वर साहू, बल्लू साहू, मनोज साहू और रविंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बहरहाल राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन और पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी ने जिला मुख्यालय में सियासी माहौल को गरमा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
tiwarivickey

Freedom news writer

Comments (0)

User