चक्रवात अर्नब से आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें:MP-राजस्थान सहित 15 राज्यों में बारिश, ठंड बढ़ेगी; छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज स्कूल बंद

Oct 29, 2026 - 09:16
0 0
चक्रवात अर्नब से आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें:MP-राजस्थान सहित 15 राज्यों में बारिश, ठंड बढ़ेगी; छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज स्कूल बंद
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। चक्रवात का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों में कल रात से बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह अगले दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के सतना, कटनी और छतरपुर समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई। राजस्थान के भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम में बदलाव के कारण जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत लगभग सभी शहरों के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सीकर में रात का तापमान 10.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, चक्रवात के असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। ओडिशा में भी 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य में करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। चक्रवात अर्नब मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। देशभर से मौसम की तस्वीरें… सैटेलाइट मैप में देखें देशभर में मौसम राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट चक्रवात अर्नब के असर से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को सतना, कटनी और छतरपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को इसका असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बैतूल, हरदा, ग्वालियर सहित 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रात का पारा 10 डिग्री तक पहुंचा राजस्थान के 27 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश का अलर्ट है। बुधवार देर शाम भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए और देर रात हल्की बारिश हुई। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत लगभग सभी शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर और फतेहपुर में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी से हेलीकॉप्टर सेवा रोकी उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। केदारनाथ में सुबह बर्फबारी के बाद बारिश हुई। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने प्रदेश के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 4 जिलों में बारिश, 15 जिलों में अलर्ट; सामान्य से 181% ज्यादा बारिश हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद आसमान में काले बादल छा गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। करनाल और यमुनानगर में आंधी चलने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना, समस्तीपुर सहित 3 जिलों में बारिश, 26 जिलों में अलर्ट बिहार के पटना, समस्तीपुर और आरा में गुरुवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जबकि नालंदा और बेगूसराय में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब-चंडीगढ़: 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका पंजाब और चंडीगढ़ में आज से दो दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कई जगह बिजली गिरने की आशंका है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बुधवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User