कावड़़ यात्रा: अम्बिकापुर में भारी वाहनों पर कड़ा प्रतिबंध, आज रात 10 बजे से यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
अम्बिकापुर। कावड़़ यात्रा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में खरसिया रोड, रामानुजगंज रोड और अम्बिकापुर-बतौली मार्ग पर 20 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से 21 जुलाई 2025 की दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। यह कदम यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।
प्रतिबंध की रूपरेखा और वैकल्पिक मार्ग
- रामानुजगंज रोड: ककना मोड़ से बंगाली चौक और खरसिया नाका/भारत माता चौक तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित।
- खरसिया रोड: 20 जुलाई रात 10 बजे से 21 जुलाई दोपहर 12 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध।
- अन्य मार्ग: बिलासपुर, बनारस, सूरजपुर, बलरामपुर रोड पर भारी वाहनों को 21 जुलाई दोपहर 12 बजे और रायगढ़ रोड पर 22 जुलाई दोपहर 12 बजे के बाद अनुमति।
डायवर्सन पॉइंट
1. रामानुजगंज से आने वाले वाहन ककना मोड़ से कल्याणपुर होकर अम्बिकापुर पहुंचेंगे।
2. प्रतापपुर रोड से ककना मोड़ के रास्ते रामानुजगंज रोड पर आवागमन।
3. बिलासपुर और मनेन्द्रगढ़ रोड से बनारस रोड पर सामान्य आवागमन।
सरगुजा पुलिस की सार्वजनिक अपील
सरगुजा पुलिस ने भारी वाहन संचालकों से सार्वजनिक अपील जारी कर कहा है कि वे निर्दिष्ट तिथि और समय में कावड़़ यात्रा मार्गों पर वाहन न भेजें। यह सहयोग न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा की पवित्रता को भी बनाए रखेगा। कुलमिलाकर कावड़ यात्रा की शांति और सुरक्षा के लिए सरगुजा पुलिस सजग, वाहन संचालकों से सहयोग की पुकार..