मोकामा में राजद के नेता की हत्या:जनसुराज के कैंडिडेट के प्रचार में शामिल था; अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप

मोकामा में राजद के नेता की हत्या:जनसुराज के कैंडिडेट के प्रचार में शामिल था; अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप
मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके काफिले में शामिल एक राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जनसुराज के नेताओं ने बताया कि हमारे कैंडिडेट का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। अचानक से अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना घोसवरी की है। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि, हम लोग पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के 10 गाड़ी के पीछे थे। सामने से अनंत सिंह का काफिला आ रहा था। दोनों काफिले गुजरे तो अनंत सिंह के समर्थकों ने प्रियदर्शी की गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी का कांच तोड़ दिया, लाठी-डंडों से तोड़फोड़ भी की। ये एक तरह से जानलेवा हमला था। इसके बाद भगदड़ मच गई। कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। दुलारचंद ने देखा की प्रियदर्शी को कोई मार रहा है तो वो गाड़ी से निकले। इसी बीच उनके ऊपर हमला कर दिया गया।' मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए... गयाजी- मांझी की पार्टी के कैंडिडेट पर फायरिंग गयाजी के टिकारी में 29 अक्टूबर को जीतन राम मांझी की HAM पार्टी के कैंडिडेट पर हमला हुआ है। इसमें HAM प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह का हाथ टूट गया है। बताया जा रहा है कि अनिल सिंह बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इसी दौरान अनिल सिंह पर गांव के लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले का कुछ वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गांव के लोगों की भीड़ अनिल सिंह और उनके समर्थकों को खदेड़ती दिख रही है। इसके अलावा, उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की जा रही है। घटना कोच थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव की है। पूरी खबर पढ़िए