श्री श्याम बाबा की भक्ति में सजेगा सूरजपुर, 23 अगस्त को नि:शुल्क निशान व श्री श्याम चालीसा वितरण
सूरजपुर। हाथों में बाबा का निशान और मन में श्याम नाम की आस्था लिए श्रद्धालुओं के लिए 23 अगस्त का रविवार भक्ति और सेवा से सराबोर रहने वाला है। श्री श्याम बाबा के 50वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्री श्याम निशान सेवा परिवार, सूरजपुर द्वारा रंगमंच के पास स्थित हनुमान मंदिर में प्रातः 10 बजे से नि:शुल्क निशान एवं श्री श्याम चालीसा वितरण का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बाबा श्याम के चरणों में श्रद्धा और सेवा समर्पित करने का छोटा सा प्रयास है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक बाबा श्याम की भक्ति का भाव पहुंचाने के साथ उन्हें नि:शुल्क निशान और श्री श्याम चालीसा उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा परिवार का कहना है कि इस आयोजन के पीछे किसी तरह के प्रदर्शन या प्रचार का भाव नहीं है, बल्कि बाबा के प्रति अटूट विश्वास, सम्मान और समर्पण ही इसकी प्रेरणा है।
कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम निशान सेवा परिवार के सदस्यों में भी उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने में शुभम अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, उपेन्द्र, आकाश, बालेंद्र एवं उमेश सहित परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सूरजपुर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी श्याम प्रेमियों से 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे हनुमान मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने और नि:शुल्क निशान एवं श्री श्याम चालीसा प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शुभम अग्रवाल 8770082722, उपेन्द्र 8770773687, आकाश 8770269072, बालेंद्र 7974104355 तथा उमेश 9977345007 से संपर्क किया जा सकता है।