करीब 25 लाख के मोबाइल चोरी, दीवार में छेद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

करीब 25 लाख के मोबाइल चोरी, दीवार में छेद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
करीब 25 लाख के मोबाइल चोरी, दीवार में छेद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

अम्बिकापुर (ब्रेकिंग)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदड़ी बाजार मार्ग पर स्थित गोलू मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चुरा ले गए। चोरी की जानकारी 

दुकान संचालक सुबह जब दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार में बड़ा छेद देखकर हैरान रह गए। काउंटर का ताला सुरक्षित था और नगदी भी यथावत थी, लेकिन कई महंगे मोबाइल गायब थे। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दुकान में रखे लगभग 5 लाख रुपये के अन्य मोबाइल नहीं छुए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी जल्दबाजी में की गई। वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी, साइबर सेल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और चोरी हुए मोबाइल फोनों के IMEI नंबर ट्रैक करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस स्थानीय और बाहरी गिरोह की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

यूट्यूब प्रोमोशन से तो मिली जानकारी के आधार पर चोरी तों नहीं जनचर्चाओ में व्याप्त 

दुकान मालिक ने हाल ही में अपने शोरूम के प्रचार के लिए यूट्यूबर्स को बुलाया था, जिन्होंने दुकान के अंदर-बाहर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। स्थानीय लोगों के बीच इसको भी लेकर चर्चा जुबां पर है वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम इस एंगल के साथ अन्य सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई  है। बहरहाल इस घटना की जानकारी सार्वजनिक होने पर गुदड़ी बाजार सहित शहर के व्यापारियों में भय और आक्रोश है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।