शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

अम्बिकापुर, 13 अप्रैल 2025।महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरगुजा पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया ने दिनांक 11 अप्रैल 2025 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2019 में उसकी जान-पहचान ग्राम धरमपुर निवासी आशीष एक्का से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

प्रार्थिया के अनुसार, जून 2020 में आरोपी आशीष एक्का उसके घर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार जबरन दुष्कर्म की घटनाएं कीं। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/25 धारा 69 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान लिया गया और आरोपी की तलाश की गई। सतत प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी आशीष एक्का पिता रामसाय एक्का उम्र 32 वर्ष, निवासी धरमपुर थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने जबरन दुष्कर्म की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इस पूरे मामले में थाना सीतापुर की पुलिस टीम—थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रघुनाथ भगत, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक मनोहर पैकरा, धन्यकेश्वर यादव, उमेश गुप्ता, सैनिक विनायक लकड़ा और रमेश अगरिया की सक्रिय भूमिका रही।