ओड़गी में तिरंगे का जोश: भाजपा कार्यकर्ताओं की भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

ओड़गी में तिरंगे का जोश: भाजपा कार्यकर्ताओं की भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

ओड़गी। रविवार को ओड़गी में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोड़िया धाम से अटल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें देशभक्ति का उत्साह चरम पर था। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा ओड़गी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, सहप्रभारी अशोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी और बलराम सोनी ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'भारत वीरों की जय' के नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुर्जर, शिवकुमार राजवाड़े, उमेश्वर गुर्जर, महामंत्री आशीष प्रताप सिंह, संधारी यादव, संतोष सिंह, गौरी सिंह, प्रियंशु यादव, सुधीर चौबे, विभीषण यादव, नीरज गुर्जर, अरुण सिंह, जगदेव यादव, दुर्गा गुप्ता, सोहन कुर्रे, नागेंद्र मिश्रा, बिजेंद्र देवांगन, नंदकुमार, रंजना गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। यह आयोजन देशभक्ति की भावना को बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दे गया।