प्रेमनगर विधानसभा में विकास की नई इबारत: विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रयासों से वृंदावन-सलका सड़क को मिली स्वीकृति

प्रेमनगर विधानसभा में विकास की नई इबारत: विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रयासों से वृंदावन-सलका सड़क को मिली स्वीकृति
प्रेमनगर विधानसभा में विकास की नई इबारत: विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रयासों से वृंदावन-सलका सड़क को मिली स्वीकृति

सूरजपुर, 01 अगस्त 2025। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले विधायक भूलन सिंह मरावी ने एक बार फिर अपनी जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यशैली और जनहितैषी दृष्टिकोण से क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। उनके अथक प्रयासों और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परिणाम है कि प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत वृंदावन से सलका तक 7.20 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत 6 करोड़ 98 लाख 28 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिससे क्षेत्र में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। आपकों बताते चलें कि वृंदावन-सलका मार्ग की बदहाल स्थिति लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से भरा यह रास्ता न केवल आवागमन को कठिन बनाता था, बल्कि स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक जरूरतों के लिए बाजार जाने वाले लोगों के लिए जोखिम भरा था। इस समस्या को भूलन सिंह मरावी ने गंभीरता से लिया और क्षेत्रवासियों की मांग को शासन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी हाजिर जवाबी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय ने इस सड़क की स्वीकृति को मूर्त रूप दिया। कुलमिलाकर विधायक भूलन सिंह मरावी की सक्रियता और उनकी हाजिर जवाबी ने प्रेमनगर को विकास के नए आयाम दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक की जनसंपर्क की शैली और उनकी त्वरित कार्रवाई ने क्षेत्र में विश्वास का माहौल बनाया है। इस सड़क के निर्माण के साथ ही प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में और अधिक विकास कार्यों की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों में हर्ष, विधायक को धन्यवाद: सड़क निर्माण की स्वीकृति की खबर सुनते ही वृंदावन और सलका के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय निवासियों ने विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हमारी वर्षों पुरानी मांग को विधायक जी ने सुना और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की। उनकी सक्रियता और जनता के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।" 

जमीनी स्तर पर सक्रियता का परिचय: विधायक भूलन सिंह मरावी की कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत है उनकी जनता के बीच निरंतर मौजूदगी और समस्याओं को त्वरित गति से हल करने की क्षमता। चाहे वह सड़क निर्माण का मामला हो या समाधान शिविरों में ग्रामीणों की शिकायतों का निवारण, मरावी ने हमेशा त्वरित और प्रभावी कदम उठाए हैं। हाल ही में सुशासन तिहार 2025 के तहत केदारपुर में आयोजित समाधान शिविर में भी उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए थे।

विकास की डगर हुई आसान : यह पहला मौका नहीं है जब भूलन सिंह मरावी के प्रयासों से प्रेमनगर विधानसभा को विकास की सौगात मिली है। इससे पहले भी उनके नेतृत्व में क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, पेयजल, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य स्वीकृत और पूर्ण किए गए हैं। राजापुर-परशुरामपुर-रामानुजनगर से मांजा चौक तक सड़क निर्माण के दौरान भी उन्होंने घटिया सामग्री के उपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उनकी यह कार्यशैली न केवल उनकी जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

क्षेत्रवासियों की उम्मीदें बढ़ीं: वृंदावन-सलका सड़क की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों की ढुलाई और शैक्षिक संस्थानों तक पहुंच आसान होगी। विधायक मरावी ने इस अवसर पर कहा, "मेरा लक्ष्य प्रेमनगर को विकास के पथ पर अग्रसर करना है। जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को हल करना मेरी प्राथमिकता है।"