सूरजपुर जेल में कैदियों के लिए प्रेरणा का तोहफा, नवीन सर्व सोनार समाज ने भेंट की पुस्तकें और कैरम बोर्ड

सूरजपुर जेल में कैदियों के लिए प्रेरणा का तोहफा, नवीन सर्व सोनार समाज ने भेंट की पुस्तकें और कैरम बोर्ड

सूरजपुर। जिला जेल सूरजपुर में नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति ने एक अनूठी पहल की। समिति ने कैदियों और विचाराधीन बंदियों के मनोरंजन, मानसिक शांति और चरित्र परिवर्तन के उद्देश्य से कैरम बोर्ड और धार्मिक व ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट कीं। इनमें भगवद गीता, रामायण, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और महापुरुषों द्वारा लिखित प्रेरक पुस्तकें शामिल हैं।इस दरम्यान समाज के जिलाध्यक्ष कंचन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कृष्णा सोनी, विजय सोनी, प्रेमशंकर सोनी, शिवराज सोनी और विशाल गुप्ता की उपस्थिति में यह सामग्री जेल प्रशासन को सौंपी गई। समिति का मानना है कि यह छोटा प्रयास बंदियों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कंचन सोनी ने कहा, "अगर हमारी यह पहल किसी एक बंदी के जीवन में बदलाव लाती है, तो हमारा प्रयास सार्थक होगा। वे भी हमारे समाज का हिस्सा हैं।" बहरहाल यह पहल न केवल कैदियों के लिए मनोरंजन का साधन है, बल्कि उन्हें आत्मचिंतन और सुधार का अवसर भी प्रदान करती है।