खेल दिवस पर क्रिकेट का तूफान: कलेक्ट्रेट-11 ने पुलिस-11 को रौंदा, महिला टीम ने भी लहराया परचम

खेल दिवस पर क्रिकेट का तूफान: कलेक्ट्रेट-11 ने पुलिस-11 को रौंदा, महिला टीम ने भी लहराया परचम
खेल दिवस पर क्रिकेट का तूफान: कलेक्ट्रेट-11 ने पुलिस-11 को रौंदा, महिला टीम ने भी लहराया परचम

ध्यानचंद जयंती पर पुलिस ग्राउंड में रोमांचक मुकाबले, अधिकारियों ने दिखाया जलवा

सूरजपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिले में क्रिकेट का जोरदार आयोजन हुआ। पुलिस ग्राउंड में कलेक्ट्रेट-11, पुलिस-11 और राजस्व-11 की टीमों ने मैदान संभाला, जहां कलेक्ट्रेट-11 ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में धमाकेदार जीत दर्ज की। कलेक्टर से लेकर तहसीलदार तक के अधिकारियों ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया, जबकि पुलिस टीम को करारी शिकस्त मिली।पहले मुकाबले में कलेक्ट्रेट-11 और पुलिस-11 के बीच 10-10 ओवर का रोमांचक मैच खेला गया। कलेक्ट्रेट टीम ने कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन से 99 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुलिस-11 महज 70 रन पर सिमट गई और कलेक्ट्रेट ने आसान जीत हासिल की।दूसरे मैच में राजस्व-11 ने पुलिस-11 को चुनौती दी। राजस्व टीम ने 72 रन बनाए, लेकिन पुलिस-11 ने शानदार वापसी करते हुए 83 रन ठोककर मुकाबला अपने नाम कर लिया।महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट-11 और पुलिस-11 के बीच 5-5 ओवर का जोरदार टक्कर देखने को मिली। कलेक्ट्रेट महिलाओं ने 18 रन बनाए, जबकि पुलिस टीम 15 रन पर ढेर हो गई। इस तरह कलेक्ट्रेट ने दोनों वर्गों में बाजी मारी।बता दें कि ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त से जिले भर में खेल गतिविधियां चल रही हैं। आज बैडमिंटन, कबड्डी समेत कई खेलों के आयोजन भी हुए, जिसमें युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।