गांधी जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सेवा पहल, अस्पताल में फल वितरण

गांधी जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सेवा पहल, अस्पताल में फल वितरण

सूरजपुर। गांधी जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। केंद्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के मार्गदर्शन में यह आयोजन 2 अक्टूबर को जिला अस्पताल में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। जिला प्रभारी मो. इसराइल की मुख्य अतिथि में होने वाले इस कार्यक्रम का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष महबुल्ला रजा करेंगे।कार्यक्रम में मरीजों को फल वितरण, स्वच्छता अभियान और गांधी जी के सिद्धांतों पर चर्चा जैसे गतिविधियां शामिल होंगी। मो. इसराइल और महबुल्ला रजा ने अपील की है कि मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा, "यह आयोजन न केवल गांधी जी को श्रद्धांजलि है, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय की सेवा और एकता का प्रतीक भी बनेगा। सभी लोग अपनी भागीदारी से इसे सफल बनाएं।"

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिले के अन्य स्थानों पर भी समानांतर कार्यक्रम तय किए हैं, जहां समुदाय के लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह पहल 2025 के सेवा पखवाड़ा कैलेंडर के अनुरूप है, जो सामाजिक सेवा पर जोर देती है। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से पार्टी की पहुंच अल्पसंख्यक वर्ग तक मजबूत होगी।