तेंदूपत्ता तोड़ने वाली महिलाओं का सम्मान, सांसद चिंतामणि महाराज ने पहनाई चरण पादुका
सूरजपुर । प्रेमनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम तारा में तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के लिए चरण पादुका योजना का शानदार शुभारंभ हुआ। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने स्वयं 90-100 वनवासिनी महिलाओं को चरण पादुका पहनाकर उनका सम्मान किया। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में तारा, प्रेमनगर, चंदननगर, कनकपुर, उमेश्वरपुर और रामानुजनगर की महिलाएं शामिल हुईं।सांसद ने कहा कि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पहल थी, जिसे पिछली सरकार ने बंद कर दिया था। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच से इसे पुनः शुरू किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार गांव, गरीब और वनवासियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत सदस्य विजय नयन सरदार, जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार, मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। शशिकांत गर्ग, अजय श्याम, जगमोहन सिंह, चंद्रभान सिंह, राजेश्वर तिवारी, दीपक गुप्ता, परमानंद जायसवाल, संजय गुप्ता, सुभाष साहू, दिलोचन सिंह, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद सांसद ने ग्रामीणों और बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और तहसीलदार को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।