बिंझिया समाज की बैठक में शिक्षा और संगठन मजबूती पर फोकस

बिंझिया समाज की बैठक में शिक्षा और संगठन मजबूती पर फोकस

सूरजपुर। अखिल भारतीय बिंझिया समाज के जयनगर क्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक में शिक्षा, सामाजिक सुधार और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तपेश्वर राम बिंझिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नशामुक्ति, युवा सशक्तिकरण और धर्मांतरण रोकने के उपायों पर चर्चा हुई।मां भारती व गोपाल राय बिंझिया के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव हरदेव सिरदार, सभापति शुकरु राम बिंझिया, अध्यक्ष बंधू राम बिंझिया सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी मंचासीन हुए। वक्ताओं ने युवाओं को तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा, छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन और महिला-युवा संगठनों को सशक्त बनाने पर बल दिया। साथ ही, प्रति माह बैठकें आयोजित करने और नशे से दूर रहने की अपील की गई।धर्मांतरण रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग भी उठी। क्षेत्रीय प्रवक्ता देवधन राम बिंझिया ने समाज की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन में अब एक जिला पंचायत सदस्य,,एक जिला उपाध्यक्ष एक जनपद अध्यक्ष ,दो मंडल अध्यक्ष ,चार मंडल महामंत्री, चार जनपद सदस्य ,17 सरपंच, 47 उपसरपंच, 129 वार्ड पंच और चार एमबीबीएस छात्र शामिल हैं, जो बड़ी उपलब्धि है।बैठक में परस राम, पातर साय सरपंच, श्यामनारायण, कृष्ण पाल बिंझिया सहित सैकड़ों समाजजन, युवा, महिलाएं व बच्चे शरीक हुए। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री देवशरण सिंह बिंझिया ने किया, जबकि सह-प्रवक्ता राजेश्वर सिरदार ने आभार व्यक्त किया।