भटगांव में सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी 2.0 पर मंडल कार्यशाला संपन्न

भटगांव में सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी 2.0 पर मंडल कार्यशाला संपन्न
भटगांव में सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी 2.0 पर मंडल कार्यशाला संपन्न

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत भटगांव मंडल में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी 2.0 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में जिला महामंत्री अशोक सिंह मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े और मंडल सह-प्रभारी जगरेलाल यादव विशिष्ट अतिथि रहे।रमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य जीएसटी के लाभों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के कारण दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम कम हुए हैं, जिसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी है। जिला महामंत्री अशोक सिंह ने संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से इसे जनता तक ले जाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रामफल पैकरा, मंडल उपाध्यक्ष आशीष बाजपेई, अहिबरन मानिकपुरी, ठाकुर पैकरा, अनिता राजवाड़े, मंडल महामंत्री संतलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष ओमकार सिंह, मंडल मंत्री आशीष गुप्ता, बिहारी विश्वकर्मा, लक्ष्मी महतो, वरिष्ठ नेता श्यामलाल राजवाड़े, शिवनाथ पैकरा, पदमा जयसवाल, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, कमलेश सिंह, विरेंद्र गुप्ता, विजय राजवाड़े, करन सोनवानी, हिरा सिंह, पूनम तिवारी, राजकुमारी राजवाड़े, पुजा गुप्ता, प्रिंस, रंजीत सिंह, धनेश्वर प्रधान, राजेंद्र राजवाड़े, जमधर पैकरा, विनोद बखला, विजय, कृष्णा, बच्चा लाल, गणेश यादव, खुलेशवर राजवाड़े, गयानंद जनपद सदस्य, भोला मानिकपुरी, सुखलाल राजवाड़े, ज्ञान प्रकाश, थलेशवर राजवाड़े, रज्जु राम सोनपाकर, रघुवीर कसेरा, उत्तम राजवाड़े, बूथ अध्यक्ष भृगु राजवाड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।