भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का तारा में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का तारा में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का तारा में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

सूरजपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का प्रेमनगर मंडल में पहला आगमन बेहद यादगार रहा। तारा बस स्टैंड के पास सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली मंडल यात्रा थी, जहां उत्साही कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन्हें फूल-मालाओं से नवाजा। इस स्वागत समारोह में जिला मंत्री शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, भाजपा नेता संत सिंह, दीपक गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन सिंह, जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार, अजजा मोर्चा जिला मंत्री शिवनंदन सिंह मरावी, मंडल महामंत्री विजय सिरदार और महेंद्र कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष कंचन श्याम, परमानंद यादव, पानेश्वर सिरदार, दिलोचन सिंह समेत युवा मोर्चा के प्रदीप साहू, सुभाष साहू, विवेक पांडेय, दीपेश बंशल, बाबूराम सिंह और बबलू साहू जैसे प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की, जिससे क्षेत्र में भाजपा की एकजुटता का संदेश मजबूत हुआ। अखिलेश सोनी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह स्वागत उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।