मुंबई में एक्टिंग क्लास में 20 बच्चों को बंधक बनाया:एक घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी भी गिरफ्तार; VIDEO जारी कर स्टूडियो जलाने की धमकी दी थी

मुंबई में एक्टिंग क्लास में 20 बच्चों को बंधक बनाया:एक घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी भी गिरफ्तार; VIDEO जारी कर स्टूडियो जलाने की धमकी दी थी
मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 1:45 बजे एक यूट्यूबर रोहित आर्या ने 20 से ज्यादा बच्चों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई की। बाथरूम के जरिए अंदर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक घंटे में 17 बच्चे, एक सीनियर सिटीजन और एक नागरिक को छुड़ा लिया गया। एक एयर गन और केमिकल घटनास्थल से मिला है। हालांकि, अब तक आरोपी रोहित आर्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था। रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं। यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया। इस वारदात के दौरान बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए। बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। बताया गया कि वहां करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। आरोपी रोहित बोला- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया। इसमें वह कह रहा है-