संजय गुप्ता (बबलू) नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मनोनीत, जिले में हर्षोल्लास

संजय गुप्ता (बबलू) नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मनोनीत, जिले में हर्षोल्लास
संजय गुप्ता (बबलू) नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मनोनीत, जिले में हर्षोल्लास

सूरजपुर, 19 जुलाई 2025। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कोट पटना निवासी संजय गुप्ता (बबलू) को जवाहर नवोदय विद्यालय, बसदई की प्रबंध समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है, और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मित्रों व परिजनों की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।सांसद चिंतामणि महाराज ने संजय गुप्ता को मनोनीत करते हुए विश्वास जताया कि उनकी सक्रिय भागीदारी से नवोदय विद्यालय का प्रबंधन और सुदृढ़ होगा, साथ ही विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और गौरवान्वित होगा। वहीं दूसरी तरफ संजय गुप्ता (बबलू) की इस उपलब्धि पर जिले भर में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि संजय गुप्ता के अनुभव और नेतृत्व से विद्यालय के विकास को नई दिशा मिलेगी।

स्थानीय नेताओं ने दी बधाई 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने संजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से न केवल विद्यालय का प्रबंधन मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। संजय गुप्ता ने अपनी मनोनीति पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं इस जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभाऊंगा और विद्यालय के हित में हरसंभव प्रयास करूंगा।"

जवाहर नवोदय विद्यालय, बसदई, अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है, और संजय गुप्ता की नियुक्ति से इसकी प्रगति को और बल मिलने की उम्मीद है।