कुएं से मिला अज्ञात महिला का शव, गोदने के निशान बने पहचान का सुराग
अम्बिकापुर। शहर से सटे ग्राम सरगांव के गोठान में बने कुएं में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके दोनों पैरों पर गोदना और बाएं हाथ पर A.S.B लिखा हुआ है। शव से दुर्गंध आने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस विवरण के आधार पर मृतका की पहचान कर सकता है, तो कृपया थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा में संपर्क करें। सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 9399140020 और 9479193509 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ यदि आपके क्षेत्र में कोई महिला लापता है या इस विवरण से मेल खाती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।