छात्रों को मंच, प्रतिभा को पहचान: एनएसयूआई की जिला स्तरीय छात्र कौशल प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन शुरू

छात्रों को मंच, प्रतिभा को पहचान: एनएसयूआई की जिला स्तरीय छात्र कौशल प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन शुरू

सूरजपुर। जिले के विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और कौशल निखारने का सुनहरा अवसर आया है। देश के महापुरुषों की स्मृति में एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा पहली बार जिला स्तरीय छात्र कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले भर के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि “एक कदम छात्रों के कौशल विकास की ओर” की सोच के साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति को मंच मिल सके। प्रतियोगिता तीन स्तरों—हायर सेकेंडरी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर—में आयोजित होगी।प्रतियोगिता के अंतर्गत Quiz (प्रश्नोत्तरी), Debate (वाद-विवाद), Painting (चित्रकारी), Essay (निबंध) और Impromptu Speech (तात्कालिक भाषण) जैसी विधाओं में मुकाबले होंगे।रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी से शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि 1 मार्च निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/TTWH3VNzJSFWdrYLA पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8889976990 पर संपर्क किया जा सकता है।