सेवा के सफर को मिली नई जिम्मेदारी, डॉ. रजनीश गर्ग बने छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
रायपुर/सूरजपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे सूरजपुर जिले के गौरव डॉ. रजनीश गर्ग को छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके सामाजिक कार्यों की पहचान है, बल्कि पूरे सूरजपुर जिले के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। जिले की पहचान को प्रदेश स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाने वाली इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।डॉ. गर्ग लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते आ रहे हैं। वर्तमान में वे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और मानवीय सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों का सफल संचालन कर रहे हैं।उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की नई जिम्मेदारी मिलने से सामाजिक क्षेत्र में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।अपनी नियुक्ति पर डॉ. रजनीश गर्ग ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ दायित्व निभाएंगे तथा प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर जनकल्याण और सेवा कार्यों को नई गति देंगे।डॉ. गर्ग की इस उपलब्धि को सूरजपुर जिले की प्रतिष्ठा और सामाजिक चेतना का सम्मान माना जा रहा है। जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका अनुभव, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता न केवल संगठन को नई दिशा देगी, बल्कि सूरजपुर का नाम भी प्रदेशभर में और अधिक गौरवान्वित करेगी।