प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सचिन तायल ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, युवा नेतृत्व को बताया संगठन की ताकत
सूरजपुर। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने के बाद सचिन तायल ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवा नेतृत्व पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन तायल संगठनात्मक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अहम योगदान देंगे।भेंट के पश्चात सचिन तायल ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।सचिन तायल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती, बेहतर समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीतियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।