भाजपा में नई टीम का ऐलान: करीब 1 साल बाद बनी जिला कार्यकारिणी, 23 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
सूरजपुर। लंबे इंतजार और कयासों के बाद आखिरकार सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम का गठन कर लिया है। करीब एक साल बाद जारी की गई जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष समेत कुल 23 सदस्यों को जगह दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि संगठन के कामों में खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता होगी।वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है, जहां समय-समय पर जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है। इस गठन से जिले में भाजपा की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।