मां दंतेश्वरी के चरणों में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मां दंतेश्वरी के चरणों में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
मां दंतेश्वरी के चरणों में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

रायपुर 31 जुलाई 2025। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां दंतेश्वरी के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। बस्तर अंचल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक यह मंदिर जनआस्था का प्रमुख केंद्र है। 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार महिला और बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और मां के आशीर्वाद से यह संकल्प और सशक्त होगा। इस दौरान मंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए सरकार के प्रयासों पर भी चर्चा की। मां दंतेश्वरी मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है, जो बस्तर की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। मंत्री का यह दौरा बस्तर के विकास और जनकल्याण योजनाओं को गति देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।