युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाया, भ्रष्टाचार उजागर करने वालों पर एफआईआर का विरोध

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाया, भ्रष्टाचार उजागर करने वालों पर एफआईआर का विरोध

अम्बिकापुर। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने रविवार को खेल विभाग में भ्रष्टाचार और नकली डिग्री मामले को उजागर करने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। घड़ी चौक पर हुए इस प्रदर्शन से पहले राजीव भवन से रैली निकाली गई।युवा कांग्रेस के भावेश शुक्ला ने बस्तर ओलंपिक में ट्रैकसूट घोटाले और एनएसयूआई रायपुर के जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने नकली मार्कशीट गिरोह का खुलासा किया था। इसके बावजूद सरकार ने दोषियों के बजाय इन कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज किए। इस दरम्यान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि सरकार प्रशासनिक दबाव से सच्चाई को दबा रही है और घोटालेबाजों को बचा रही है। वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने चेतावनी दी कि झूठे मामले वापस न लिए गए तो आंदोलन तेज होगा। बहरहाल इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, हिमांशु जायसवाल, विष्णु सिहदेव, सुरेंद्र गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।