विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: बजट में हर वर्ग का ख्याल — विधायक भूलन सिंह मरावी

विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: बजट में हर वर्ग का ख्याल — विधायक भूलन सिंह मरावी

सूरजपुर।केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों की जरूरतों को केंद्र में रखा गया है।विधायक मरावी ने कहा कि बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। इससे देश के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में भी विकास की रफ्तार तेज होगी।उन्होंने आगे कहा कि सड़कों, रेल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास और ऊर्जा क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने से आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।महिला सशक्तिकरण पर बजट की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को मजबूती, सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं के आर्थिक उत्थान से जुड़ी योजनाएं यह दर्शाती हैं कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है।अंत में विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह केंद्रीय बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप है। आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के जीवन स्तर में साफ दिखाई देगा।