हर घर तिरंगा' की गूंज: प्रेमनगर में तिरंगा यात्रा, विधायक भूलन सिंह मरावी ने जगाई देशभक्ति की अलख

हर घर तिरंगा' की गूंज: प्रेमनगर में तिरंगा यात्रा, विधायक भूलन सिंह मरावी ने जगाई देशभक्ति की अलख
हर घर तिरंगा' की गूंज: प्रेमनगर में तिरंगा यात्रा, विधायक भूलन सिंह मरावी ने जगाई देशभक्ति की अलख

प्रेमनगर। प्रेमनगर विकासखंड में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों से उमड़े जनसैलाब ने तिरंगे के सम्मान में देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। इस यात्रा ने न केवल राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया, बल्कि आमजन में तिरंगे के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना को भी प्रज्वलित किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुरलीमनोहर सोनी, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम, जगमोहन सिंह, मंडल महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्णा जायसवाल, अध्यक्ष मिथिला बंजारा, जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार, उपाध्यक्ष पूनिया राजवाड़े, कंचन श्याम, सुमित दास, रामनारायण तंवर, किरण साहू, शांति कुजूर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रदीप साहू, सुभाष साहू, अखिलेश साहू, विवेक पांडेय सहित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ यह तिरंगा यात्रा ग्रामीणों में राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करने के साथ-साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।