04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, केरजू पुलिस की बड़ी कामयाबी

04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, केरजू पुलिस की बड़ी कामयाबी

अम्बिकापुर। जिले की केरजू चौकी पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी गणेश्वर, पिता मेघनाथ निवासी ढोढ़ागांव, थाना सीतापुर, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही का परिणाम है।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 01/21, धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी गणेश्वर लगातार फरार चल रहा था। बार-बार समन जारी होने के बावजूद वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। चार साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के बाद केरजू चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना और सघन तलाशी के आधार पर आरोपी को ढोढ़ागांव से गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल इस सफल कार्रवाई में केरजू चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत के नेतृत्व में इस कार्रवाई में आरक्षक दिलसुख लकड़ा, महेंद्र नाग और अनुराग टोप्पो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।