अवैध धान की खेप पकड़ी: 3450 बोरी जब्त, 4 वाहन सीज... प्रशासन की सख्ती से हिल गए बिचौलिए

अवैध धान की खेप पकड़ी: 3450 बोरी जब्त, 4 वाहन सीज... प्रशासन की सख्ती से हिल गए बिचौलिए

बलरामपुर।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसे पारदर्शी बनाने और अवैध धान की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, प्रशासन ने अब तक 3450 बोरी (लगभग 1380 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया है। इसके साथ ही 4 वाहनों को भी सीज कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी

झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लगी सीमाओं पर पुलिस और राजस्व अमले की संयुक्त टीमें तैनात हैं। अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और उड़नदस्ता दल सक्रिय हैं। नाका व चेकपोस्टों पर चौबीसों घंटे चेकिंग जारी है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अवैध धान के परिवहन या भंडारण की सूचना तत्काल दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी रहे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।