कैबिनेट विस्तार: नए मंत्रियों को मिले विभाग, सीएम श्री साय बोले- विकसित छत्तीसगढ़ के लिए तैयार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार के बाद शपथ ग्रहण के उपरांत मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी टीम नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और विकसित भारत के सपने को साकार करने को तैयार है। नए मंत्रियों में गजेन्द्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि-विधायी कार्य, गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, अनुसूचित जाति विकास और राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग मिला है। सीएम ने विश्वास जताया कि सभी मंत्री जनाकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।