दिलों को करुणा और क्षमा के रंग से रंगें: निलेश साहू ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे व सामाजिक समरसता का दिया संदेश

दिलों को करुणा और क्षमा के रंग से रंगें: निलेश साहू ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे व सामाजिक समरसता का दिया संदेश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के जिला अध्यक्ष एवं रामानुजनगर तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी व संयुक्त सचिव निलेश साहू ने जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी त्यौहार शांति, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण में मनाए जाने चाहिए। होली जैसे पावन पर्व पर समाज को एकजुटता और प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।श्री साहू ने कहा, “होली सिर्फ त्वचा पर रंग लगाने का त्योहार नहीं है, यह अपने दिल को करुणा और क्षमा से रंगने का त्योहार है।”उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ इस उत्सव को मनाएं। साथ ही समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।श्री साहू ने विश्वास जताया कि रंगों का यह पर्व जिले में खुशहाली, समृद्धि और आपसी विश्वास को और मजबूत करेगा।