धान खरीदी महापर्व का भव्य शुभारंभ: कलेक्टर ने पहले किसान अनंत मंडल को फूलमाला पहनाकर किया सम्मान

धान खरीदी महापर्व का भव्य शुभारंभ: कलेक्टर ने पहले किसान अनंत मंडल को फूलमाला पहनाकर किया सम्मान

अम्बिकापुर, 15 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का उत्सवपूर्ण आगाज आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला से हुआ। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने पहले किसान श्री अनंत मंडल का फूलमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया, जबकि किसानों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इस महापर्व की शुरुआत की।कलेक्टर ने केंद्र में तौल मशीन, बारदाना, कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि टोकन, तौल या भुगतान में किसी किसान को कोई असुविधा न हो। उन्होंने जोर दिया कि सभी केंद्रों पर ऐसी सुविधाएं हों कि किसान न्यूनतम समय में धान बेचकर घर लौट सकें।जिले में इस बार 55,937 पंजीकृत किसान और 58,219 हेक्टेयर धान रकबे के लिए 54 उपार्जन केंद्र सक्रिय हैं। हर केंद्र पर नया प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात, साथ ही उड़नदस्ता दल गठित कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।पहले दिन धान बेचने वाले किसान अनंत मंडल (78 क्विंटल रकबा) ने 20 क्विंटल का टोकन कटवाया और उत्साह से कहा, "जिले का पहला किसान होने पर गर्व है! शासन के 3100 रुपये प्रति क्विंटल दर से सीधा लाभ मिल रहा है।" उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।मौके पर खाद्य अधिकारी एस.बी. कांमठे, डीआरसीएस शिल्पा अग्रवाल, तहसीलदार जेयश कंवर, संयुक्त पंजीयक एन. कुजूर, नोडल अधिकारी पी.सी. गुप्ता, सीईओ सी. चंद्रकार, समिति अध्यक्ष भरोसा राम, सरपंच नारायण प्रसाद सहित अनेक किसान मौजूद रहे।