प्रदेश के मानचित्र पर सूरजपुर का उदय: स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान

प्रदेश के मानचित्र पर सूरजपुर का उदय: स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान

सूरजपुर 15 मई 2025। जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के तहत वर्ष 2024-25 की रैंकिंग में सूरजपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले के कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. के.डी. पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) डॉ. प्रिंस जायसवाल और सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम है। आपकों बताते चलें कि सूरजपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने अथक परिश्रम, समर्पण और सतत प्रयासों के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। इस सफलता ने न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को रेखांकित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ के मानचित्र पर सूरजपुर की चमक और पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि को एक पड़ाव मानते हुए भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल हेल्थ सेवाओं को बढ़ावा और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियानों को और तेज करने की योजना बनाई है। सूरजपुर जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। यह सफलता न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि सूरजपुर के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी है।

 स्वास्थ्य सेवाओं में सूरजपुर का अनुकरणीय मॉडल

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता का आकलन करता है, ने सूरजपुर जिले को निवारक, प्रोत्साहन और उपचारात्मक स्वास्थ्य देखभाल में शानदार प्रदर्शन के लिए शीर्ष स्थान प्रदान किया। जिले ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों, और जिला अस्पतालों के माध्यम से जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और जागरूकता अभियानों ने इस उपलब्धि में अहम योगदान दिया। 

 नेतृत्व और टीमवर्क का शानदार उदाहरण

  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के दिशा-निर्देश और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू की रणनीतिक योजना ने स्वास्थ्य विभाग को एक नई दिशा प्रदान की। सीएमएचओ डॉ. के.डी. पैकरा ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल और सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग से इस अभियान को गति प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, जिसमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं, ने दिन-रात मेहनत कर इस लक्ष्य को हासिल किया। 

 जिले के लिए गर्व का क्षण

यह उपलब्धि सूरजपुर के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि ने न केवल स्थानीय निवासियों का भरोसा जीता, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सूरजपुर जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में उभर रहा है, जो गुणवत्ता, समर्पण और सामुदायिक भागीदारी का प्रतीक है।