प्रेमनगर में भाजयुमो की नई टीम का ऐलान: सुभाष कुमार साहू समेत युवा चेहरों को जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष देव गुप्ता व मंडल नेतृत्व की सहमति से अध्यक्ष प्रदीप साहू ने जारी की कार्यकारिणी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य
सूरजपुर/प्रेमनगर। संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रेमनगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला और मंडल पदाधिकारियों की सहमति से मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने अपनी नई टीम का ऐलान किया। सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के मार्गदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा की सहमति से गठित इस टीम में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।
प्रमुख पदों पर ये चेहरे
नई कार्यकारिणी में संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें उपाध्यक्ष बतौर सुभाष कुमार साहू, वसंत राजवाड़े, महाजन सिंह, सूरज सिंह पोर्ते।महामंत्री बतौर विवेक पाण्डेय, दीपेश बंसल।मंत्री बतौर राजू दास, केवल सिंह उईके, प्रवीण सिंह, अजय साहू।कोषाध्यक्ष बतौर राय कुमार सिरदार को दायित्व सौंपा गया है।
विभागीय प्रभारियों को भी जिम्मेदारी
संगठन के नियमित संचालन और गतिविधियों को गति देने के लिए विभिन्न विभागों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है—
कार्यालय प्रभारी – सुरेश बंजारा
मीडिया प्रभारी – महेश प्रजापति
सोशल मीडिया प्रभारी – राहुल साहू
आईटी प्रमुख – अरविन्द (सोनू)
प्रशिक्षण प्रमुख – नेमचंद श्रीवास
कन्या शक्ति संयोजक – सरिता सिंह
21 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन
मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए 21 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया है। इसमें जितेन्द्र जायसवाल, भगवान राजवाड़े, भीषम कुमार, तपन साय, राम साहू और नवनीत सिंह सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है।
बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने कहा कि नई कार्यकारिणी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ काम करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। कुलमिलाकर वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व की यह टीम आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद प्रेमनगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा और उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।