भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया का सम्मान: 18 पुराने राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, कलेक्टर ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया का सम्मान: 18 पुराने राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, कलेक्टर ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

सूरजपुर/दतिमा मोड़। जिले के भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया ने राजस्व सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसाल कायम की है। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित 18 जटिल राजस्व मामलों को त्वरित गति से निपटाने के उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने उन्हें सम्मानित किया। जिला मुख्यालय में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार राठिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समर्पण और कार्यकुशलता की प्रशंसा की।यह सम्मान न केवल राठिया की मेहनत और लगन का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिला प्रशासन राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण और जनसेवा के प्रति कटिबद्ध है। बहरहाल सूरजपुर जिला प्रशासन की यह पहल न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाली है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि राजस्व सेवाएं जनता तक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंचें। तहसीलदार राठिया जैसे अधिकारियों के प्रयास जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।