भटगांव में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, मंडल अध्यक्ष ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

भटगांव में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, मंडल अध्यक्ष ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
भटगांव में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, मंडल अध्यक्ष ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

सूरजपुर, 08 जुलाई 2025। भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत सोनपुर सु स्थित शासकीय हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता व जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मार्को सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कक्षा आठवीं उत्तीर्ण कर हाई स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, "हाई स्कूल में प्रवेश आपके शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब आपको पहले से अधिक मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।" उन्होंने शिक्षकों से भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। शासन के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया, जिसने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलमिलाकर यह आयोजन न केवल नवप्रवेशी छात्रों के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि शिक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी प्रभावी साबित हुआ।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अहिबरन मानिकपुरी, सरपंच छोटेलाल पैकरा, उपसरपंच मुनेश्वर राजवाड़े, सुखलाल राजवाड़े, सरवन मानिकपुरी, स्कूल के प्राचार्य रामसिंह पैकरा, वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम कुशवाहा, शिक्षिका आरती सिंह, अलका टोप्पो, अमृता सिंह, प्रियंका यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अलका टोप्पो ने कुशलतापूर्वक किया।