भाजपा महिला मोर्चा को मिली नई ऊर्जा: रोशनी सोनी बनीं सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष
सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने जिला कार्यकारिणी के साथ महिला मोर्चा की नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के तहत सूरजपुर शहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती रोशनी सोनी को सौंपी गई है।श्रीमती रोशनी सोनी को यह दायित्व मिलने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह व हर्ष का माहौल देखने को मिला। संगठन के नेताओं ने इसे महिला नेतृत्व को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सोनी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करूंगी। पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए सदैव सक्रिय रहूंगी।उन्होंने आगे कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उन्हें सशक्त बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने रोशनी सोनी को बधाइयां देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सूरजपुर शहर महिला मोर्चा नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।