यादव समाज का भाजपा पर आक्रोश: जिला कार्यकारिणी में जगह नहीं, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

यादव समाज का भाजपा पर आक्रोश: जिला कार्यकारिणी में जगह नहीं, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र
यादव समाज का भाजपा पर आक्रोश: जिला कार्यकारिणी में जगह नहीं, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी की सूरजपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद यादव समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज के किसी भी कार्यकर्ता को कार्यकारिणी में शामिल न किए जाने से नाराज सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामाशंकर यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को पत्र लिखकर रोष जताया है। पत्र में रामाशंकर ने कहा कि 1 सितंबर 2025 को जारी जिला कार्यकारिणी की सूची में यादव समाज के किसी समर्पित कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि भटगांव विधानसभा सहित जिले की तीनों विधानसभाओं में यादव समाज की बड़ी आबादी है और ये लोग भाजपा के प्रति निष्ठा रखते हुए विगत चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए समाज को प्रेरित करते रहे हैं। इसके बावजूद समाज को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस उपेक्षा से यादव समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अब यह देखना होगा कि इतने बड़े समाज की अनदेखी भाजपा के लिए कितनी भारी पड़ती है। समय ही इसकी सच्चाई उजागर करेगा।