राष्ट्रवाद का मंत्र, संगठन का संकल्प और सेवा का संदेश
सूरजपुर में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन
सूरजपुर।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का रविवार को अत्यंत गरिमामयी वातावरण में समापन हुआ।16 एवं 17 मई तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद, विचारधारा, मीडिया, तकनीक और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी दर्शन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा एवं जिला प्रभारी अनिल केशरवानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक नींव, एकात्म मानववाद और संगठन की मूल भावना से अवगत कराया।इसके बाद ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने हमारा इतिहास और विकास विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया।तकनीकी सत्र में प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक राकेश चंद्राकर ने सोशल मीडिया, डिजिटल संवाद और एआई तकनीक के सकारात्मक उपयोग की जानकारी दी। वहीं प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संगठन की आत्मा बताया।जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा ने भाजपा की कार्यपद्धति को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का संदेश दिया।पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने विचार परिवार की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।दूसरे दिन सुबह योग, प्राणायाम और सामूहिक प्रार्थना के साथ प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। वातावरण में अनुशासन और आत्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।'मीडिया प्रबंधन' विषय पर आयोजित सत्र में संतोष दास एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने मीडिया की भूमिका और प्रभावी संवाद कौशल पर विस्तार से चर्चा की।प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेल ने संगठन विस्तार और कार्यविस्तार की रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।दोपहर के महत्वपूर्ण सत्र में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता का व्यवहार, सेवा और जनता के प्रति समर्पण होता है। उनके संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।इसके पश्चात जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी रामदेव कुमावत, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी एवं प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते की अगुवाई में समूह आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें लाभार्थी संपर्क, मातृशक्ति, कार्यालय संचालन, कोष प्रबंधन और नैरेटिव निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।समापन सत्र में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने देश के समक्ष उपस्थित सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों पर गंभीर विचार रखे।अंतिम सत्र में छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई तथा प्रदेश सह-संयोजक आईटी सेल संजय सोनी ने बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात” कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।रात्रि में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभा दर्शन एवं ‘दीप निर्वाण’ के भावपूर्ण आयोजन के साथ यह ऐतिहासिक प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न हुआ। दीपों की लौ के बीच राष्ट्रसेवा और संगठन विस्तार का संकल्प हर कार्यकर्ता के चेहरे पर स्पष्ट झलकता दिखाई दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, मुकेश गर्ग, रितेश गुप्ता, संत सिंह, राजेश्वर तिवारी, दीपक गुप्ता, ठाकुर राजवाड़े, प्रमोद तायल, देवंती साहू, किरण खेस, नीरज जिन्दया, नितिन गुप्ता, सरोज साहू, शैलेश अग्रवाल, देव गुप्ता, सहीम अंसारी, दीक्षित वर्मा, नीरज गुप्ता, शिव राजवाड़, अशोक यादव, संदीप जायसवाल, नीरज साहू, जितेंद्र शर्मा एवं विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।