वन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित: रवि राजवाड़े के नेतृत्व में मजबूत संगठन, 13 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
सूरजपुर। जिला अध्यक्ष रवि कुमार राजवाड़े के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर की कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की गई। संभागीय वृत सरगुजा के अध्यक्ष शैलेष कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में जिला स्तर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।इस गठन में जिला सचिव के रूप में राजाराम यादव, उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार झा व श्रीमती मंजूला नायक, महामंत्री श्री कृपाशंकर पाण्डेय व श्रीमान सिंह, संगठन सचिव हरिशंकर उईके व जयनारायण मेहता, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, प्रवक्ता महेन्द्र प्रसाद तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अमित मनु तिर्की, बृजेश सिंह, आशिष कुमार साहू, श्रीमती उषा एक्का व पारसनाथ सिंह को चयनित किया गया। ये नियुक्तियां संघ के वन कर्मचारियों के हितों की रक्षा व विभागीय सुधारों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।बैठक में प्रमुख रूप से मनोज जायसवाल, छबलाल यादव, महेन्द्र पाठक, मनोज राजवाड़े, देवेन्द्र, सत्यप्रकाश राजवाड़े, राजकुमार राजवाड़े, ऋषि कुमार पांडे, रितेश मिश्रा, सोहन राम, देवकुमार, अवधेश कुमार व संध्या सिंह सहित संघ के बड़ी संख्या में वन कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह विस्तार न केवल जिला स्तर पर संघ की सक्रियता बढ़ाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के वन संरक्षण अभियान को नई दिशा भी देगा।