शिक्षक बना हैवान: एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बलरामपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुसमी में शिक्षक की हैवानियत ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया। अतिथि संगीत शिक्षक अभिषेक मिश्रा पर नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप लगा है। प्राचार्य रामाधार सिंह की शिकायत पर कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 73/2025, धारा 74 बी.एन.एस. और 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।पुलिस जांच में पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी अभिषेक मिश्रा, निवासी केदारपुर भट्ठी रोड, अम्बिकापुर, सरगुजा को 28 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। उसे विशेष पॉक्सो कोर्ट, रामानुजगंज में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस घिनौने कृत्य ने शिक्षक समुदाय को बदनाम करने के साथ ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।