शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: शशिकांत सिंह हटाए गए, मनोज साहू को नई जिम्मेदारी

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: शशिकांत सिंह हटाए गए, मनोज साहू को नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: शशिकांत सिंह हटाए गए, मनोज साहू को नई जिम्मेदारी

सूरजपुर।जिले के शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं और मनमानी पर अब लगाम लगने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान के पद पर तैनात शशिकांत सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है। उन्हें सहायक संचालक के रूप में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, सरगुजा (अम्बिकापुर) के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह मनोज कुमार साहू को नया जिला मिशन समन्वयक नियुक्त किया गया है, जो पहले रामानुजनगर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया। आदेश क्रमांक एफ 2-26/2025/20-तीन के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। दरअसल शशिकांत सिंह का कार्यकाल अक्सर विवादों में रहा। सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यकाल में अनियमितताओं और मनमाने फैसलों की शिकायतें सामने आती थीं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। उनकी विदाई से विभाग में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, मनोज साहू की नियुक्ति को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए शिक्षा विभाग में सुधार और जवाबदेही बढ़ने की संभावना है।जिले के शिक्षा जगत में इस बदलाव ने थोड़ी हलचल जरूर है। जानकारों का मानना है कि यह कदम छात्रों और शिक्षकों के हित में साबित हो सकता है। हालांकि, नई व्यवस्था का असर धरातल पर कितना दिखेगा, यह आने वाला समय बताएगा।