“सशक्त नारी से सशक्त समाज” : महिला पत्रकारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा— महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

“सशक्त नारी से सशक्त समाज” : महिला पत्रकारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा— महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
“सशक्त नारी से सशक्त समाज” : महिला पत्रकारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा— महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति का मार्ग भी स्वतः प्रशस्त होता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, पत्रकारिता, खेल, विज्ञान और उद्यमिता जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिला पत्रकार न केवल खबरों को समाज तक पहुंचा रही हैं, बल्कि समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाकर जनजागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, आर्थिक रूप से मजबूत करना और समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएं।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘खेल मड़ई’ के अंतर्गत महिला पत्रकारों के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता महिला पत्रकार टीमों को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस क्लब परिसर में महिला पत्रकारों के लिए बनाए गए नवनिर्मित ‘पिंक रूम’ का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला पत्रकारों को सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं महिला पत्रकार उपस्थित रहे। कुलमिलाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश भी दिया।