सूरजपुर कन्या कॉलेज में धूमधाम से मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: चंद्रयान-3 की सफलता पर PPT से छात्राओं को बताईं उपलब्धियां, क्विज में दिखाया जोश
सूरजपुर। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता की दूसरी वर्षगांठ पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की धूम रही। प्राचार्य बृजलाल साहू के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान की रोचक दुनिया से रू-ब-रू होकर उत्साह से हिस्सा लिया। भूगोल विभाग के प्रमुख संदीप कुमार सोनी और सहायक प्रोफेसर ने पीपीटी के जरिए भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की पूरी कहानी बयां की, जिसमें चंद्रयान मिशनों की शानदार कामयाबियां शामिल रहीं।कार्यक्रम में छात्राओं के लिए स्पेस साइंस पर आधारित ऑनलाइन क्विज का आयोजन हुआ, जहां सभी ने जमकर दिमाग लगाया। याद दिला दें कि ठीक दो साल पहले 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दुनिया में भारत का डंका बजाया था। इस मौके पर कॉलेज की छात्राएं, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया
।