सूरजपुर में भारी वाहनों पर 12 घंटे का प्रतिबंध: सुबह 9 से रात 9 बजे तक मुख्य मार्गों पर रोक

सूरजपुर में भारी वाहनों पर 12 घंटे का प्रतिबंध: सुबह 9 से रात 9 बजे तक मुख्य मार्गों पर रोक

सूरजपुर, 10 जुलाई 2025। शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग और भैयाथान मार्ग से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय नगरीय क्षेत्र की सघन आबादी और भीड़-भाड़ को देखते हुए लिया गया है।इस दौरान भारी वाहनों को बाईपास सड़क का उपयोग करना होगा। हालांकि, नगर के भीतर सामान लोड-अनलोड करने वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। प्रशासन का यह कदम शहर में यातायात को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।