आधार अपडेट पर नई दरें लागू: कल से बायोमेट्रिक चेंज के लिए 125 रु., जानिए पूरी डिटेल
सूरजपुर। आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं में बड़ा बदलाव! 1 अक्टूबर से 30 सितंबर 2028 तक नई फीस स्ट्रक्चर लागू हो रहा है। UIDAI की इस पहल से नागरिकों को तेज और बेहतर सर्विस मिलेगी, लेकिन कुछ अपडेट्स पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। बच्चों के लिए कई सेवाएं फ्री रहेंगी, जबकि वयस्कों को बायोमेट्रिक बदलाव के लिए ज्यादा पेमेंट। आइए, जानते हैं क्या-क्या बदलेगा...
बच्चों को राहत, फ्री रहेंगी ये सेवाएं
5-7 साल और 15-17 साल के बच्चों के लिए नया आधार एनरोलमेंट और जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह मुफ्त।
कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, ताकि परिवार आसानी से अपडेट करा सकें।
वयस्कों पर असर: बायोमेट्रिक अपडेट महंगा
फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक चेंज के लिए अब 125 रुपये का शुल्क।
पहले से ज्यादा कुशल सर्विस के बदले ये फीस, लेकिन जेब पर बोझ बढ़ेगा।
जनसांख्यिकीय अपडेट: 75 रु. प्रति बदलाव
नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, लिंग, ईमेल या पता/पहचान के दस्तावेज अपडेट करने पर 75 रुपये लगेंगे।
हर अपडेट अलग-अलग चार्ज, सोच-समझकर करें बदलाव।
छोटी सेवाओं पर भी फीस
आधार नंबर सर्च और कलर प्रिंटआउट के लिए 40 रुपये।
ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू, जल्दी अपडेट कराएं तो पुरानी दरों का फायदा।
UIDAI का कहना है कि ये बदलाव सर्विस क्वालिटी सुधारने के लिए हैं। अगर आपका आधार अपडेट पेंडिंग है, तो निकटतम सेंटर पर जाएं। ज्यादा जानकारी के लिए uidai.gov.in चेक करें।