कौशल तिहार 2025: अम्बिकापुर में 23 जुलाई को युवाओं का हुनर बनेगा भविष्य का रास्ता
अम्बिकापुर, 20 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है कौशल तिहार 2025, जो 21 से 31 जुलाई तक राज्य भर में धूमधाम से आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में इस महोत्सव का लक्ष्य है युवाओं को उनकी तकनीकी प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना। यह आयोजन न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ाएगा, बल्कि इंडिया स्किल 2025 और वर्ल्ड स्किल 2026 जैसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए संभावित सितारों की खोज भी करेगा।इसी कड़ी में अम्बिकापुर में 23 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज भवन, नमना रोड में होगा। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विगत तीन वर्षों में प्रशिक्षित या प्रशिक्षणरत युवा इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। प्रतियोगिता में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थ केयर सेक्टर) और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (कंस्ट्रक्शन सेक्टर) जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स के प्रशिक्षु हिस्सा लेंगे।
पंजीयन की अंतिम तिथि 22 जुलाई: इच्छुक प्रतिभागी 22 जुलाई 2025 तक
https://cssda.cg.nic.in/Global/KaushalTiharEntryForm.aspx या CSSDA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। यह अवसर युवाओं के लिए न केवल अपनी प्रतिभा को साबित करने का मंच है, बल्कि उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का द्वार भी है। कुलमिलाकर यह जरूर कहा जा सकता है कि हुनर है तो मौका है, कौशल तिहार में आकर भविष्य बनाएं..